देहरादून, मई 2 -- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शुक्रवार को सीएम आवास में बैठक के दौरान अफसरों को राज्य में कानून व्यवस्था का उल्लंघऩ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश। उन्होंने कहा कि अराजकतत्वों को किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल में नाबालिक पीड़िता के साथ हुई घटना में लिप्त अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी। उन्होंने जिला प्रशासन को पीड़िता की देखभाल एवं उनके परिवार को पूरी सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश भी दिए। कहा कि सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। धामी ने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भ्रामक जानकारियां देने और अफ़वाह फैलाने वालों की तत्काल पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भूमि और राज्य की अस्मिता के साथ छेड़छाड़ बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.