प्रयागराज, मार्च 26 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर से कैश की बरामदगी और उनका स्थानांतरण इलाहाबाद हाईकोर्ट किए जाने के विरोध के बीच बुधवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से दिल्ली में मिला। प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता बार के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने की। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री को बार एसोसिएशन के विरोध और यहां चल रही वकीलों की हड़ताल के बारे में अवगत कराया। अध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि कानून मंत्री से वार्ता बेहद सकारात्मक रही है। उन्होंने वकीलों का पक्ष पूरे ध्यान से सुना, सभी बिंदुओं को अपने स्टाफ को नोट कराया। अनिल तिवारी ने कहा कि वार्ता से यह उम्मीद जगी है कि केंद्र सरकार इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों की समस्या को लेकर गंभीर है। इसके सका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.