प्रयागराज, फरवरी 7 -- देश में बदलते कानूनी परिदृश्य, डिजिटल न्याय प्रणाली और स्टार्टअप आधारित अर्थव्यवस्था की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एमएनएनआईटी के इन्क्यूबेशन एंड इनोवेशन हब की ओर से 'न्याय- द लीगल इंटर्नशिप 3.0' का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देशभर के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के एलएलबी एवं बीएएलएलबी पाठ्यक्रम के छात्रों के लिए आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य उन्हें कानून, तकनीक और उद्यमिता के समन्वय से जोड़ना था। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता अशोक मेहता ने कहा कि नई शिक्षा नीति विधि शिक्षा को कौशल-आधारित, बहु-विषयक और व्यावहारिक बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे कानून को समाज की वास्तविक जरूरतों से जोड़कर देखें। प्रो. अनिल कुमार सिंह ने साइबर सुरक...