देहरादून, दिसम्बर 23 -- देहरादून। पलटन बाजार में अपनी मां के साथ खरीदारी करने आई एक कानून की छात्रा का पर्स चोरी कर लिया गया, पर्स में 23 हजार रुपये थे। छात्रा स्मृति रायपा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध महिला से पूछताछ भी की है। घटना 20 दिसंबर की बताई गई है। पीड़िता ने बताया कि पर्स में 23 हजार नगद, एटीएम कार्ड एवं पूजा की सामग्री थी। कोतवाली पुलिस के मुताबिक केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...