गोंडा, सितम्बर 27 -- गोंडा। शहर के एलबीएस पीजी कॉलेज के ललिता सभागार में शनिवार को मिशन शक्ति 5.0 के तहत कानून एवं महिला सुरक्षा विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी विनीत जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। एसपी ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 की शुरुआत 22 सितंबर से हुई। इसका उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सम्मान और सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में जाकर लोगों से संवाद करेंगे और महिला बीट पुलिस अधिकारी द्वारा गांव वार्डो में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करेंगी। प्रो. रवींद्र कुमार पांडे ने कहा शिक्षा महिला सशक्तिकरण का प्रथम और मूलभूत साधन है। शिक्षित महिला में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.