मैनपुरी, दिसम्बर 12 -- घिरोर। क्षेत्र के कैप्टन उम्मेद सिंह इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीजे कमल सिंह ने की। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्राएं व ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में एडीजे ने महिलाओं व बालिकाओं को कानूनी अधिकार, सुरक्षा कानून व सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए कार्य कर रही है। समस्या आने पर महिलाएं हेल्पलाइन पर कॉल करें और सहायता प्राप्त करें। तहसीलदार कमलेश कुमार ने महिलाओं से कहा कि आपकी रक्षा व अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रशासन सदैव तैयार है। अब अपराध सहने की आवश्यकता नहीं है। अपराध के खिलाफ आवाज उठाएं। इस मौके पर थाना प्रभारी अनुज चौहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.