प्रयागराज, दिसम्बर 14 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का रूस के मॉस्को में बीआरआईसीएस लॉ स्कूल्स कंसोर्टियम के साथ एमओयू हुआ। इस समझौते पर कुलपति प्रो. उषा टंडन ने हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही आरपीएनएलयू इस अंतरराष्ट्रीय मंच का सदस्य बन गया है। इस समझौते के तहत कानूनी प्रणालियों का अध्ययन, तुलना और सहयोग के नए क्षेत्र तलाशना है। इसके माध्यम से संयुक्त शोध, अकादमिक आदान-प्रदान, संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम, कानूनी शिक्षा में सर्वोत्तम अनुभवों का साझा करना और अंतरराष्ट्रीय कानून से जुड़े विशेषज्ञ संवाद को बढ़ावा मिलेगा। इससे छात्रों और शिक्षकों को वैश्विक स्तर पर सीखने और शोध के नए अवसर मिलेंगे। प्रो. टंडन ने कहा कि इससे विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय पहचान और सशक्त होगी और भविष्य में वैश्विक...