रांची, नवम्बर 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफे पर भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने प्रतिक्रिया दी। कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कानूनी प्रक्रिया और राज्यहित में फैसला लेते हैं। दूसरी ओर पू्र्व आईपीएस अधिकारी को लेकर भाजपा हमेशा से हमलावर रही। जब उन्हें सेवा विस्तार दिया गया तो भाजपा हाईकोर्ट तक चली गई। हालांकि उन्हें मुंह की खानी पड़ी। उन्होंने इस्तीफा देकर सेवानिवृत्ति का फैसला लिया, तो भाजपा नए सिरे से हमलावर है। दरअसल भाजपा नेता को जनता के मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा पुलिस प्रशासन की प्रशासनिक व्यवस्था पर हमला करके उनका मनोबल तोड़ने का प्रयास कर रही है। कांग्रेसी नेता ने कहा कि पूर्व डीजीपी पुलिस विभाग में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.