जहानाबाद, जून 2 -- जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि डीएम अलंकृता पांडे ने कहा है कि भूमि खरीदना किसी भी आम नागरिक के लिए जीवनभर की सबसे बड़ी पूंजी का निवेश होता है। लेकिन यह निवेश अगर सतर्कता के बिना किया जाए, तो सपना जल्दी ही विवाद और कानूनी उलझनों का रूप ले सकता है। इसीलिए समय की आवश्यकता है कि "पहले जांचें, फिर जमीन खरीदें।" उन्होंने कहा कि आज डिजिटल युग में अधिकांश भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध हैं। विशेष रूप से बिहार सरकार की वेबसाइट ँ३३स्र२://ु्रँं१ुँ४े्र.ु्रँं१.ॅङ्म५.्रल्ल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति जमाबंदी की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकता है। यदि आप कोई जमीन खरीदने जा रहे हैं तो सबसे पहले यह जांचना अनिवार्य है कि क्या वह जमीन विक्रेता के नाम से ऑनलाइन जमाबंदी में दर्ज है। क्या उसमें संबंधित खेसरा नंबर और रकबा सही-सही अंकित है। यदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.