प्रयागराज, फरवरी 14 -- प्रयागराज। नवाबगंज के राम दुलारी बच्चू लाल जायसवाल कॉलेज में 22 फरवरी को होने वाले मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की समीक्षा डीएम मनीष कुमार वर्मा ने विकास भवन में की। डीएम ने निर्देश दिया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। डीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वो अपने विभाग से जुड़े स्टाल लगाएं। जिससे अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी हो सके। पात्र लोग मौके पर पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ ले सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...