शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- कस्बे के लटूरी लाल इंटर कॉलेज में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों और ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह, तहसीलदार दीपेंद्र कुमार, पैनल अधिवक्ताओं और पुलिस उप निरीक्षक ने यातायात नियमों, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन बीमा, हेलमेट के उपयोग तथा मोबाइल के विवेकपूर्ण प्रयोग पर जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...