मुरादाबाद, जनवरी 2 -- तहसील क्षेत्र की एक महिला कर्मी ने कानूनगो पर नशे की हालत में अभद्रता, छेड़छाड़ और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला कर्मी ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एक कार्यालय में अनुदेशक के पद पर कार्यरत महिला ने कार्यालय के कानूनगो पर आरोप लगाया कि शुक्रवार को सुबह लगभग 11 बजे वह अपने कार्यालय पर मौजूद थी, तभी कानूनगो शराब के नशे में वहां पहुंचा। आरोप है कि आरोपी ने नए साल पर जबरदस्ती मिठाई खिलाने की कोशिश की और अश्लील बातें की। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि घटना के दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माना और नौकरी से निकलवाने की धमकी भी देता रहा। पीड़िता का कहना है कि आरोप...