हरदोई, दिसम्बर 28 -- सवायजपुर, संवाददाता। सवायजपुर तहसील में बाजरा व धान खरीद में गड़बड़ी के आरोपों के मामले में कानूनगो और लेखपाल की जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित की जाएंगी। इसके बाद सच सामने आएगा। वहीं पुलिस भी आरोपितों की कुंडली खंगालने में जुट गई है। मामले खाद्य एवं विपणन विभाग के हाकिमों की चुप्पी भी सवालों के घेरे में आ रही है। तहसील में तैनात कानूनगो (बड़े बाबू) आरके मनोज श्रीवास्तव एवं लेखपाल राहुल वर्मा पर गलत सत्यापन कर रिपोर्ट लगाने और एसडीएम के डिजिटल हस्ताक्षर के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम के पेशकार संतोष ने सवायजपुर कोतवाली में दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। उधर बाजरा खरीद में गड़बड़ी को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। लोगों का कहना है कि यदि गेहूं और धान खरीद की भी जिलाधि...