कानपुर, जनवरी 12 -- कानपुर। पनकी आरपीएफ और सीआईडी आरपीएफ की संयुक्त टीम ने न्यू भाऊपुर स्टेशन के आउटर के पास से चोरी की सूचना मिलने पर रविवार देर रात तीन चोरो को चोरी के डीजल सहित पकड़ा। पनकी से न्यू भाऊपुर रेलवे लाइन पर डीजल पेट्रोल से भरे रेलवे ट्रैक पर चोरी की सूचना कई दिनों से मिल रही थी जिस पर पनकी आरपीएफ टीम ने रविवार देररात मैथा निवासी राहुल, अंकित और बन्सु सिंह निवासी सचेंडी भैरमपुर को छह प्लास्टिक कैन में डीजल और एक प्लास्टिक पाइप बरामद किया गया डीजल । पनकी आरपीएफ इंस्पेक्टर रजनीश राय ने बताया रेलवे ट्रैक पर रैक से तेल चोरी की सूचना मिल रही थी जिसपर सीआईडी आरपीएफ संयुक्त टीम ने पकड़े गए तीन आरोपियों के पास से 550 लीटर डीजल बरामद किया गया है पूछताछ में अन्य कई आरोपियों की जानकारी हुई है उनकी तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.