गोरखपुर, अप्रैल 8 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शाहपुर इलाके की युवती शोहदें से तंग आकर कानपुर में पढ़ने लगी। अब कानपुर से जब भी वह घर आती है तो शोहदा बात करने का दबाव बनाने के लिए घर पर ईंट-पत्थर फेंकता है। यह आरोप लगाते हुए युवती की मां ने शाहपुर थाने में तहरीर दी। जिसपर कार्रवाई करते हुए शाहपुर पुलिस ने क्षेत्र के ही नागेंद्र दूबे पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने तहरीर देकर बताया कि 2022 से ही आरोपी बेटी को स्कूल आते जाते परेशान करता रहा है। लोकलाज के डर से बेटी को कानपुर पढ़ने के लिए भेज दिया। जब भी बेटी वापस घर आती है, आरोपी घर के आस-पास मंडराने लगता है। बात-बात पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर पर ईंट-पत्थर फेंकता है। तीन अप्रैल को बेटी घर आई थी, इस दौरान आरोपी कॉल कर बात करने का दबाव बनाते हुए धमकी देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.