बांदा, मार्च 23 -- बांदा। संवाददाता कानपुर में कर्नलगंज से अगवा आठ साल की मासूम को शहर कोतवाली पुलिस ने सकुशल बरामद करते हुए आरोपित को पकड़ा। देर रात बरामद बच्ची और गिरफ्तार आरोपित को कर्नलगंज थाना पुलिस कानपुर लेकर चली गई। कर्नलगंज निवासी मोहम्मद रईस ने कर्नलगंज थाना में 20 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई कि आठ वर्षीय बेटी हिजफा घर बाहर खेल रही थी। बांदा में शहर कोतवाली क्षेत्र के खुटला का रहनेवाला चचेरा भाई मोहम्मद रफीक बेटी को उठा ले गया है। सीसीटीवी में घटना की पुष्टि के बाद कर्नलगंज थाना पुलिस शुक्रवार देर रात शहर कोतवाली पहुंची। यहां की फोर्स के साथ खुटला में आरोपित के घर दबिश दी। आरोपित को गिरफ्तार करते हुए बच्ची को बरामद किया। शहर कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि कर्नलगंज पुलिस बरामद बच्ची और गिरफ्तार आरोपित को अपने साथ ले गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.