कानपुर, जनवरी 29 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता पवन कुमार कानपुर सेंट्रल स्टेशन के नए सहायक वाणिज्य प्रबंधक बनाए गए हैं। गुरुवार को उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया। उत्तर-मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने यह नियुक्ति की है। इससे पूर्व वह झांसी मंडल में सहायक वाणिज्य प्रबंधक थे। वह उत्तर-मध्य रेलवे के सतर्कता विभाग में मुख्य सतर्कता निरीक्षक के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। कानपुर पवन कुमार की जन्मभूमि है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा और सीएसजेएमयू से उच्च शिक्षा ग्रहण की है। इससे पूर्व यहां संतोष त्रिपाठी सहायक वाणिज्य प्रबंधक थे जिन्हें पिछले साल निदेशक पद पर पदोन्न्त देकर निदेशक बना आगरा भेजा गया था। तब से यह पद रिक्त चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...