उन्नाव, दिसम्बर 19 -- नवई, संवाददाता। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार शाम एक कंटेनर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा चालक दशरथ (45) पुत्र भोला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लखनऊ थाना ऐशबाग के तिलक नगर मोहल्ला निवासी दशरथ अपनी पत्नी सोनकली के साथ बाबाखेड़ा गांव ससुराल गया था। शुक्रवार शाम वह ई-रिक्शा से घर लौट रहा था। चमरौली आश्रम के पास हाइवे पार करते समय लखनऊ की ओर से आ रहे कंटेनर ने उनकी रिक्शा में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलने के बाद पत्नी सोनकली और अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। दशरथ की मौत से उनके तीन बच्चों शिवम, सक्षम और सलोनी से पिता का साया छीन गया। परिवार अब गहरे शोक म...