कानपुर, फरवरी 24 -- कानपुर। फर्जी डिग्री मामले की जांच एसआईटी ने शुरू कर दी है। एसआईटी सबसे पहले बरामद डिग्रियों और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन करेगी। इसके लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय ने टीम बनाकर सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी है। सोमवार की देर रात एक टीम कानपुर यूनिवर्सिटी में जांच पड़ताल करती रही। अन्य प्रदेशों की यूनिवर्सिटी में भी टीमें जाएंगी। बरामद दस्तावेजों के सत्यापन बाद ही आरोपियों को रिमांड पर लेने की कार्रवाई शुरू होगी। किदवई नगर पुलिस ने गोशाला चौराहा स्थित शैल ग्रुप ऑफ एजुकेशन में छापा मारकर साकेत नगर निवासी शैलेंद्र ओझा समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनके पास से विभिन्न यूनिवर्सिटी की 900 से ज्यादा डिग्रियां, माइग्रेशन प्रमाण पत्र मिले थे। इतनी बड़ी तादाद में दस्तावेज मिलने पर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने जांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.