कानपुर, फरवरी 9 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। बर्रा के कर्रही पुरानी बस्ती में 75 साल के बुजुर्ग ने पत्नी से विवाद के बाद उसके सिर पर साबड़ से ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी। हत्या के बाद आरोपित पति घर के बाहर ही बैठ गया। पड़ोस में रहने वाले भाई ने जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवा आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। कर्रही पुरानी बस्ती निवासी साहेब लाल केस्को से रिटायर है। परिवार में 65 वर्षीय पत्नी ललिता और दो बेटे महेंद्र और सुरेंद्र हैं। 4 बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा महेंद्र भी परिवार के साथ अलग रहता है। घर पर बुजुर्ग दंपति के साथ अविवाहित सुरेंद्र रहता है, जोकि पेंटिंग का कार्य करता है। पड़ोस में रहने वाले साहेब के भाई महेश ने बताया कि सोमवार सुबह सुरेंद्...