नई दिल्ली, मई 5 -- युपी के कानपुर में प्रेमनगर के अपार्टमेंट की पहली मंजिल में चल रहे जूते के कारखाने में रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। केमिकल की वजह से आग ऐसी भड़की की सभी छह मंजिलों को चपेट में ले लिया। घरों में रखे सिलेंडर, एसी और केमिकल के ड्रम फटने से इलाके में दहशत फैल गई। हादसे में छह लोग जिंदा जल गए। दमकलकर्मियों ने इमारत में फंसे जूता कारोबारी दानिश, उसकी पत्नी नाजनीन और तीन बेटियां और उनको पढ़ाने आए ट्यूशन शिक्षक के जले हुए शव निकाले। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास की इमारतें खाली कराई गईं। बिजली भी काट दी गई। 40 से अधिक दमकलें और देर रात पहुंची एसडीआरएफ की टीम आग बुझाने में जुटी रही। प्रेमनगर निवासी अकील के बड़े बेटे दानिश आर्मी में जूते की सप्लाई करते हैं। उनके छह मंजिला अपार्टमेंट में नीचे जूते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.