कानपुर, जनवरी 29 -- कानपुर । प्रमुख संवाददाता भारतीय टी-20 टीम के सदस्य चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के स्कूल बर्रा स्थित केडीएमए इंटरनेशनल स्कूल में टी 20 वर्ल्ड कप ट्राफी का स्वागत युवा क्रिकेटर और पूर्व क्रिकेटरों के साथ शहर के क्रिकेट प्रेमी करेंगे। यह पहला अवसर होगा, जब विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी ट्राफी शहर आएगी और उसका स्वागत शहरवासी करेंगे। आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड क्रिकेट के 10वें संस्करण की शुरुआत सात फरवरी से हो रही है। टी-20 क्रिकेट को रोमांच को बढ़ाने के लिए विश्व कप ट्राफी भारतीय टीम के खिलाड़ियों के शहर में भेजी जा रही है।प्रेस वार्ता कर यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने बताया कि ट्राफी का स्वागत कुलदीप यादव के स्कूल केडीएमए इंटरनेशनल में किया जाएगा। स्कूल बैंड की धुन के बीच ट्राफी की चमक बिखेरी जाएगी। इस दौरान कुल...