संवाददाता, नवम्बर 5 -- Accident in Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बुधवार की सुबह एक ऑटो सड़क पर अचानक बेकाबू हो गया। कोई कुछ समझ पाता इसके पहले ऑटो एक नाले में जा गिरा। इस हादसे में ऑटो में बैठे एक युवक और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद थोड़ी ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में कल्याणपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तक पहुंचाया। डॉक्टर घायलों के इलाज में जुटे हैं। हादसा, कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में बिठूर रोड पर नवशील धाम के पास हुआ। कार्तिक पूर्णिमा पर कानपुर देहात के सुधीर, समता के अलावा करीब दर्जन भर लोग ऑटो में बैठकर बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट में स्नान करने के लिए जा रही थी। ऑटो, अभी बिठूर रोड के नवशील धाम के पास पहुंचा था। तभी, ऑटो अचानक बेकाबू होकर सड़क ...