संवाददाता, फरवरी 8 -- कानपुर में सड़क पर घूम रहे सांड़ ने एक और जान ले ली। किदवईनगर थाना क्षेत्र के जूही बारादेवी में शनिवार सुबह सब्जी लेने निकले वृद्ध परचून दुकानदार को सांड़ ने उठाकर पटक दिया। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जूही बारादेवी निवासी 82 वर्षीय प्रकाश नारायण तिवारी परचून दुकान चलाते थे। परिवार में पत्नी उमा और दो बेटे आशुतोष व अरविंद हैं। बेटे अरविंद ने बताया कि सुबह उनके पिता सब्जी लाने के लिए घर से निकले थे। वह कूड़ाघर के पास पहुंचे थे, तभी वहां खड़े सांड़ ने उन पर हमला कर दिया और सींग में फंसाकर पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाके के लोगों ने किसी तरह से उन्हें बचाया और उन लोगों को सूचना दी। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका। वहीं इलाके के लागों का क...