कानपुर, नवम्बर 28 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तरी पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में मची उथल-पुथल ने हवा की दिशा बदल दी है। उत्तर पूर्वी हवाएं चलने के बाद भी सर्दी अब गलन में बदलने लगी है। रात का पारा 08.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से कम है। बंगाल की खाड़ी में उथल पुथल के अलावा इंडोनेशिया से आ रहे सेनयार तक्रवाती तूफान ने भी हलचल बढ़ा दी है। कानपुर के नजदीक से हल्के बादल गुजर रहे हैं। यह शहर में भी देर सवेर दस्तक दे सकते हैं। असर और राजस्थान में भी चक्रवाती परिसंचरण हैं जो मौसम को प्रभावित कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट बनी हुई है। कानपुर में बुधवार के मुकाबले एक डिग्री की वृद्धि हुई है। पारा 07.2 से बढ़कर 08.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है। इससे ...