कानपुर, मार्च 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सेंट्रल स्टेशन के सहायक वाणिज्य प्रबंधक संतोष त्रिपाठी का प्रमोशन हो गया। अब वह आगरा कैंट के निदेशक पद पर तैनात हुए हैं। शुक्रवार को सेंट्रल स्टेशन के कॉन्फ्रेंस हाल में हुए विदाई समारोह में संतोष त्रिपाठी ने वरिष्ठों के प्रेम और कनिष्कों के सहयोग की सराहना की। कहा कि कानपुर में मन लगा पर नौकरी की मजबूरी की वजह से जाना पड़ रहा है। यह करते हुए वह भावुक हो गए। डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह ने नई पारी की शुभकामनाएं दी। यहां वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी, आरपीएफ सहायक सुरक्षा आयुक्त विवेक वर्मा, आरपीएफ प्रभारी बीपी सिंह, सतेंद्र यादव, ओमप्रकाश, अजीत तिवारी के अलावा सीएमआई विजय शर्मा, रोमित चतुर्वेदी सहित कई लोग रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.