कानपुर, फरवरी 19 -- - हर डिग्री का तय था रेट, शैक्षणिक 50 हजार तो प्रोफेशनल ढाई लाख तक- फर्जी डिग्री पर कानपुर के 10 वकील कर रहे हैं कचहरी में वकालतकानपुर, प्रमुख संवाददाता। कमिश्नरेट पुलिस ने कानपुर में फर्जी डिग्री बनाने वाले बड़े गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के एमएससी पास मास्टरमाइंड शैलेंद्र कुमार ओझा समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। डिग्री माफिया का नेटवर्क देश के नौ राज्यों में फैला है। इनके पास से 14 विश्वविद्यालयों की 900 से ज्यादा डिग्रियां, पोस्ट डेटेड चेक, दो कारें, सीएसजेएमयू की माइग्रेशन बुकलेट और डिप्टी रजिस्ट्रार की नकली मुहर मिली है। पुलिस को जानकारी मिली है कि इस गैंग से फर्जी कानून की डिग्री लेकर 10 वकील कचहरी में वकालत कर रहे हैं।किदवईनगर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा यह डिग्री माफिया गैंग बिना परीक्षा पास कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.