कानपुर, अप्रैल 7 -- UP Raod Accident: यूपी के कानपुर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां सोमवार सुबह बिधनू क्षेत्र से गुजर रहे हाईवे पर एक डंपर अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे उतर गया और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर के तुरंत बाद डंपर में भीषण आग लग गई, जिससे ड्राइवर की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। ये घटना बिधून क्षेत्र के संभुआ पुल का है। जानकारी के मुताबिक ड्राइवर को नींद आने से डंपर हाईवे से नीचे उतरकर एक पेड़ से जा टकराया। जिससे ट्रक में आग लग गई। इस हादसे में डंपर ड्राइवर जिंदा जल गया। आग की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया। जिसके बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक ड्राइवर की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.