कानपुर, फरवरी 12 -- कल्याणपुर। रावतपुर में दबंगों ने एक घर में बम फेंक कर दहशत फैला दी। पीड़ित पक्ष ने कार में आगजनी करने का भी आरोप लगाया है। इलाकाई लोगों ने बाल्टियों से पानी फेंक कर आग पर काबू पाया। रावतपुर निवासी मनमोहन यादव ने बताया कि कर पार्किंग को लेकर तीन दिन पहले उनका इलाके के कुछ युवकों से विवाद हो गया था। जिस पर आरोपितों ने उन्हें धमकी दी थी। बुधवार रात वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। तभी तेज धमाका हुआ। बाहर आकर देखा तो उनके मकान की एक दीवार चटक गई थी। कार से आग की तेज लपेट उठ रही थी। मनमोहन ने इलाके के लोगों की मदद से बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। डीसीपी वेस्ट ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.