प्रमुख संवाददाता, मई 10 -- यूपी के कानपुर में चल रहा जल संकट और बढ़ रहा है। गर्मी का पारा बढ़ने के साथ ही शहर में पानी का संकट गहराने लगा है। पांच दिन में गंगा का जलस्तर आठ इंच घट गया। इससे पानी खींचने में दिक्कत होनी शुरू हो गई है। गंगा का जलस्तर कम होने के साथ ही बांध बनाना शुरू कर दिया गया था। गंगा का पानी रोकने के लिए अभी तक 55 मीटर बोरियों का बांध बन सका है। दोनों ड्रेजिंग मशीन फुल स्पीड पर चलाई जा रही रही है। गंगा की निगरानी का जिम्मा एक अधिशासी अभियंता को दिया गया है। वह लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि गर्मी में गंगा का जलस्तर लगातार घटना शुरू हो गया है। पांच दिन पहले तक गंगा का जलस्तर 357.1 फीट पर था। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 356.3 फीट पर पहुंच गया है। करीब आठ इंच गंगा का जलस्तर घट गया है। इससे भैरोघाट पंपिंग स्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.