कानपुर, अगस्त 15 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता। बढ़ते जलस्तर के चलते गंगा नदी उफान पर है। बाढ़ का पानी गंगा किनारे गांवों में घुस चुका है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। प्रशासन ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दे रहा है। ग्रामीण घरबार बचाने के लिए गांवों में रुके हैं। शुक्रवार को गंगा बैराज पर जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर खतरे के निशान से महज 56 सेमी दूर रह गया है। लिहाजा बिठूर से बैराज तक गंगा किनारे कटरी के गांवों में जलधारा बह रही है। शुक्लागंज गेज पर जलस्तर महज चेतावनी बिंदु 20 सेमी दूर है। गंगा बैराज से नीचे शहर की ओर नदी के दोनों किनारों पर बसे गांवों में भी बाढ़ ने त्रासदी मचाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को बैराज से इस साल का सबसे अधिक 386058 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.