कानपुर, मई 5 -- कानपुर, संवाददाता। प्रेमनगर के अपार्टमेंट की पहली मंजिल में चल रहे जूते के कारखाने में रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। केमिकल की वजह से आग ऐसी भड़की की सभी छह मंजिलों को चपेट में ले लिया। घरों में रखे सिलेंडर, एसी और केमिकल के ड्रम फटने से इलाके में दहशत फैल गई। कारोबारी दंपति व उसकी तीन बेटियां भी अपार्टमेंट में फंस गईं। देर रात एक शव निकाल लिया गया, शेष की तलाश जारी थी। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास की इमारतें खाली कराई गईं। बिजली भी काट दी गई। 40 से अधिक दमकल मौके पर जुटी हैं। एसडीआरएफ बुला ली गई है। प्रेमनगर निवासी अकील के बड़े बेटे दानिश आर्मी में जूते की सप्लाई करते हैं। उनके छह मंजिला अपार्टमेंट में नीचे जूते का कारखाना है। ऊपर खुद व उनका भाई कासिफ रहता है। रविवार को कारखाना बंद था। का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.