कानपुर, फरवरी 9 -- कानपुर । बजरिया के पीरोड इलाके के क्रियाघर में रहने वाले सीसामऊ नीम वाला हाता निवासी 59 वर्षीय कैलाश गौतम की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सुबह इलाके लोगों ने शव देखा तो बजरिया थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कैलाश नशे का लती था और पूरे दिन यहीं पर नशे में पड़ा रहता था। इलाके का यह क्रिया घर नशेबाजों का अड्डा बना हुआ है। पुलिस ने स्वजन को घटना की जानकारी दी। बजरिया पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.