कानपुर, फरवरी 19 -- कानपुर। उप्र खेल निदेशालय की ओर से प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 28 फरवरी के बीच गोरखपुर में किया जा रहा है। इसके लिए ग्रीनपार्क स्टेडियम में जिला स्तरीय और मंडल स्तरीय ट्रायल के आधार पर मंडल की टीम का चयन किया गया। 18 फरवरी को जिला स्तरीय ट्रायल में सफल खिलाड़ियों ने 19 फरवरी को मंडल स्तरीय ट्रायल में दम दिखाया। गुरुवार को ग्रीनपार्क के हॉकी कोच शाहिद खां ने बताया कि ट्रायल में शामिल 40 खिलाड़ियों के बीच दो टीम बनाकर मुकाबले कराए गए। इसके आधार पर मंडल की टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। गोलकीपर से लेकर डिफेंडर, मिडफील्डर, फारवर्ड, स्ट्राइकर का चयन किया गया। कोच शाहिद खां ने बताया कि मंडल की 16 सदस्यीय टीम में दीपा उपाध्याय, मुस्कान भारती, कायनात, माही, प्रिया स...