कानपुर, दिसम्बर 18 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से 25 से 27 दिसंबर तक जौनपुर में राज्य स्तरीय महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके लिए कानपुर टीम का चयन ट्रायल के आधार पर हुआ। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद की देखरेख में ट्रायल का आयोजन ग्रीन पार्क स्टेडियम में हुआ। चयनित टीम में निकिता सिंह, कशिश सिंह, हर्षिता बाजपेई, शिवानी जायसवाल, काजल राजपूत, सोनाक्षी, ऐंजल, शिवानी कुमारी, शुभी पाल, आरुषी संखवार, वंशिका शुक्ला, अदीबा शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...