फतेहपुर, मार्च 24 -- फतेहपुर, संवाददाता कानपुर-बांदा सागर मार्ग में जाफरगंज थाने के रावतपुर नहर पुल के समीप रविवार देर रात को दो बाईकों में तेज टक्कर से एक की मौत और तीन लोग घायल हो गया। दो घायलों को कानपुर रेफर किया गया। रावतपुर पुल के पास हुए हादसे में एक बाइक में सवार 55 वर्षीय देशराज पाल निवासी कमरापुर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर तथा उसके छोटे भाई 40 वर्षीय देव कुमार पाल गंभीर घायल हो गए। वही दूसरी बाइक में सवार 22 वर्षीय नितिन अवस्थी पुत्र रमाकांत निवासी सिधांव थाना ललौली तथा 30 वर्षीय लक्ष्मीकांत अवस्थी घायल हो गए। चारों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी लाया गया। जहा चिकित्सक ने देशराज पाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप घायल देव कुमार तथा दूसरी बाइक में सवार गंभीर घायल नितिन अवस्थी को प्राथमिक उपचार बाद हैलट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.