कन्नौज, जनवरी 20 -- कन्नौज। उ.प्र.संस्कृति उत्सव के तहत कानपुर में आयोजित मंडल स्तरीय कार्यक्रम में कानपुर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने लोकगीत, लोकनृत्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय व शहर का नाम रोशन किया है। कानपुर में एक निजी होटल में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। लोकनृत्य में अनन्या, वैभवी, शिवान्या, नव्या जैन, आराध्या, आख्या ने मनमोहक प्रदर्शन किया। लोकगीत वर्ग में सृष्टि गुप्ता, परी गुप्ता, कृतिका, सृष्टि गुप्ता, नित्या, आराध्या ने गायन प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। प्रबंधक आलोक कटियार, प्रधानाचार्य मुबीना कामरान, आनंद मिश्रा ने विजेता टीम को प्रोत्साहित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.