कानपुर, फरवरी 6 -- रूरा (कानपुर देहात), संवाददाता। नई दिल्ली से लखनऊ जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के पहिए से चिनगारी व धुआं देख गुरुवार को हड़कंप मच गया। आनन फानन में इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन को अंबियापुर व रूरा स्टेशन के बीच जगदीशपुर के पास रोका गया। चालक व गार्ड ने अग्निशमन यंत्र से पहिए से निकल रही चिनगारी को बुझाया। ब्रेक शू बदले जाने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया जा सका। इस दौरान ट्रेन 16 मिनट तक खड़ी रही। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे दिल्ली से लखनऊ जाने वाली 12004 डाउन स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन अंबियापुर व रूरा स्टेशन के बीच से निकल रही थी। इसी बीच गार्ड ने ट्रेन के जनरेटर कोच के आगे वातानुकूलित चेयर कार कोच के पहिए में चिनगारी व धुआं उठते देख कंट्रोलर के साथ ही चालक को इसकी सूचना दी। इसपर चालक ने इ...