कानपुर, जुलाई 20 -- कानपुर देहात। रूरा थाना क्षेत्र के ग्राम भटौली में रहने वाले एक ट्रक चालक की शनिवार रात में सर्पदंश से हालत बिगड़ गई। परिजन उनको तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झांड फूंक कराने के चक्कर में पड़े रहे। इससे हालत सुधरने के बजाय और नाजुक हो गई। रविवार सुबह परिजन उनको गंभीर हालत में सीएचसी रूरा लाए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। भटौली में एक गेस्ट हाउस के पास रहने वाले पचपन साल के रवी सिंह पुत्र मन्ना सिंह ट्रक चालक थे। शनिवार शाम को खाना खाने के बाद वह घर के बाहर वाले कमरे में लेटे थे। रात करीब 11 बजे उनके दाहिने हाथ की उंगली में सर्प ने काट लिया। इससे उनकी नींद खुल गई। सांप को भागते देखकर उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन उनको तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झांड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.