कानपुर, नवम्बर 2 -- कानपुर देहात। जनपद में आग से झुलसे लोगों के उपचार का साधन नहीं है। समस्या को देखते हुए जिला अस्पताल परिसर में बर्न यूनिट के भवन का निर्माण कराया गया था। लेकिन उपकरण व विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती न होने से सात साल से भवन तालाबंदी का शिकार है। मेडिकल कालेज संचालन के बाद इसके शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन इसके चालू नहीं हो पाने से आग से जले मरीजों के लिए जिला अस्पताल रेफर सेंटर बना है। आग से जले लोगों को जिले में ही इलाज मुहैया कराने के लिए शासन ने नवंबर 2012 में 153.26 लाख रुपए की लागत से प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न यूनिट के निर्माण को मंजूरी दी थी। जून 2013 में भवन निर्माण का काम शुरू हुआ, लेकिन कार्यदाई संस्था की धीमी चाल से लागत बढ़ने से वर्ष 2015 में 107.85 लाख रुपये का आगणन शासन को भेजा गया, लेकिन मंजूरी में देरी से पु...