इटावा औरैया, फरवरी 18 -- कानपुर देहात, संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के चंपतपुर बाराखेड़ा से बुआ के यहां बैरी दरियाव के मजरा राजपुर आए दो साल के मासूम बच्चे का शव बुधवार सुबह घर से एक किमी दूर राजबहे में उतराता मिला। वह शाम को घर के बाहर से अचानक लापता हो गया था। तलाश कर रहे परिजनों को शव मिलते ही वहां कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटना की छानबीन शुरू की है। शिवली कोतवाली क्षेत्र के चंपतपुर बाराखेड़ा के रहने वाले सुनील कुमार की तीन माह पहले अचानक मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसकी पत्नी कुमकुम अपनी पुत्री आशिकी व दो साल के पुत्र कार्तिक को लेकर अपनी ननद सुनीता पत्नी शैलेन्द्र के यहां बैरी दरियाव के मजरा राजपुर में आकर रहने लगी थी। मंगलवार को वह बच्चों को राजपुर में छोड़कर मैथा तहसील गई थी। शाम को घर के पास से निकले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.