कानपुर, जून 9 -- कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के उसरी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे कन्नौज के एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको गंभीर हालत में सीएचसी रसूलाबाद लाया गया। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर फरार बाइक सवार की तलाश शुरू की है। ग्राम अवसेर थाना ठटिया जिला कन्नौज निवासी पचपन साल के वीरेंद्र पुत्र द्वारिका प्रसाद खटिक अपने साढू रिंकू पुत्र रामदास निवासी ग्राम उसरी थाना रसूलाबाद की लड़की की शादी में शामिल होने आए थे। देर रात वह उसरी गांव के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होते ही परिजन उनको गंभीर हालत में सीएचसी रसूलाबाद लाए। वहां मौजूद डॉ सौरभ शाक्य ने जांच के बाद उनको मृत घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.