कानपुर, नवम्बर 23 -- औद्योगिक क्षेत्र रनियां के खानचंद्रपुर में डंप क्रोमियम से भूजल दूषित हो चुका है। एनजीटी के निर्देश पर गत चार नवंबर को संकलित किए गए लोगों के खून के नमूनों की जांच में एक सैकड़ा से अधिक लोगों में मानक से अधिक क्रोमियम की मात्रा पाई गई। जबकि मरकरी की मात्रा सामान्य से कम मिली। खानचंद्रपुर रनियां में करीब 90 हजार मीट्रिक टन क्रोमियम कचरा डंप रहने से भूजल दूषित हो गया था। इससे खानचंदपुर व उसके मजरों की करीब सात हजार आबादी में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने लगी थी। मामले को गंभीरता से लेकर में एनजीटी ने स्वास्थ्य विभाग को ग्रामीणों की सेहत की निगरानी करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से गत चार नवंबर को खानचंदपुर व आसपास के गांवों के 102 ग्रामीणों के खून के नमूने संकलित कर जांच के लिए डॉ. राम मनोहर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.