कानपुर, मई 13 -- कानपुर देहात, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में मावर व लालपुर के बीच हाई वे पार कर रहा फफूद औरैया निवासी राज मिस्त्री सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर उसको मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। औरैया जिले के ग्राम तुलसीपुर थाना फफूद निवासी चालीस वर्षीय राजेश पुत्र हरिराम राजमिस्त्री का काम करता था। इस समय वह भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मावर के पास सेंगुर नदी नदी किनारे बन रही एक फैक्ट्री में ठेकेदार के अधिनस्थ काम कर रहा था।सोमवार देर रात वह झांसी-कानपुर हाई वे पार करते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे देबीपुर चौकी प्रभारी राम किशुन वर्मा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.