फतेहपुर, जनवरी 21 -- देवमई। मुसाफा के मैदान में श्री बूढ़ेनाथ स्वामी टूर्नामेंट के अंतिम लीग के दो मुकाबले खेले गए। कानपुर ने दस विकेटों और लोधनपुर ने आसान जीत दर्ज की। लीग समाप्त होने से नॉकआउट मुकाबला की तैयारी शुरु हो गई है। आयोजक समितियों के साथ टीमों ने भी तैयारी शुरु कर दी है। देवमई के क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला मुकाबला कानपुर की रंझ और मुसाफा की त्रिनेत्र इलेवन के बीच हुआ। मुसाफा ने पहले बल्लेबाजी करने को उतरी लेकिन खराब शुरुआत से दबाव में रही। एक के बाद एक गिरने विकेट से टीम मात्र 10 ओवरों में 52 रन पर ही आलआउट हो गई। जिसका पीछा कानपुर की रंझ ने बगैर विकेट गिरे मात्र चार ओवर में ही जीत हासिल कर ली। दूसरा मुकाबला कलाना और लोधनपुर के बीच हुआ। निर्धारित 12-12 ओवर के मैच में लोधनपुर ने 143 का बड़ा स्कोर बनाया। कलाना के गिरते विकेट से...