उरई, मार्च 24 -- यूपी के उरई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां कानपुर-झांसी हाईवे पर गिरथान के पास रविवार देर रात टायर फटने से एक डीसीएम आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। इससे गाड़ी में आग लग गई और उसमें फंसे चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि हेल्पर ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे की वजह से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने टोल कर्मियों की मदद से वाहनों को किनारे कराकर यातायात शुरू कराया। झांसी के सदर थाना क्षेत्र के भट्टा गांव का रहने वाला 32 साल का चालक अंकित चौरसिया, हेल्पर पवन के साथ डीसीएम लेकर जा रहा था। देर रात एट थाना क्षेत्र में हाईवे पर डीसीएम का अचानक टायर फट गया। इससे डीसीएम अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। इस वजह से चालक केबिन में ही फंस गया। इसी बीच डीसीएम में आग लग गई। हेल्पर पवन तो कूद गया, लेकिन चालक बुरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.