बांदा, दिसम्बर 17 -- बांदा। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या- 64646/45 कानपुर सेंट्रल-खजुराहो मेमू गाड़ियों के रेक में वृद्धि कर वर्तमान आठ कोच से बढ़ाकर 12 कोच करने का निर्णय लिया है। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 64646-कानपुर सेंट्रल से खजुराहो को 20 दिसंबर से प्रभावी होगा। इसी तरह गाड़ी संख्या 64645 -खजुराहो से कानपुर सेंट्रल प्रतिदिन, प्रारम्भिक स्टेशन से 21 दिसंबर से प्रभावी होगा। बताया कि इन सेवाओं के लिए एक 12-कोच मेमू रेक का उपयोग किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...