कानपुर, फरवरी 15 -- कानपुर क्लब लिमिटेड के निदेशक मंडल ने आरसी सेठ के क्लब के चेयरमैन पद का कार्यभार संभालने की घोषणा की है। यह निर्णय 15 फरवरी 2026 को आयोजित बोर्ड बैठक में लिया गया। बैठक में मानद सचिव ऋषि कात्याल के साथ निदेशक हरपिंदर सिंह छतवाल, तनवीर सिंह लांबा और उत्कर्ष गोयल मौजूद रहे। आरसी सेठ चौथी बार क्लब के चेयरमैन बने हैं। बोर्ड ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहाकि उनके अनुभव से क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने ब्रिगेडियर एम एस जमवाल का स्थान लिया है। बोर्ड ने ब्रिगेडियर जमवाल के कार्यकाल में दी गई सेवाओं और योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...