कानपुर, फरवरी 20 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए मैच कानपुर क्रिकेटर्स ने विनर्स क्लब को तीन विकेट से हराया। किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर हुए मैच में विनर्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.3 ओवर में 139 रन बनाए। टीम की ओर से शिवांशु सचान ने 58 रन, प्रांजल शुक्ला ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में शशांक अवस्थी ने चार, सुनील त्रिपाठी ने तीन, अशोक कुमार व चारू सोनकर ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी कानपुर क्रिकेटर्स ने 36.1 ओवर में सात विकेट पर 141 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से ध्रुव तोमर ने 40 रन, साहिम हसन ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में अब्बास ने तीन व अखिलेश ने एक विकेट लिया। शिवांशु सचान को को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.