कानपुर, जनवरी 11 -- डॉ. गौरहरि सिंघानिया यूपी डिस्ट्रिक्ट वेटरन टी-20 क्रिकेट लीग चैम्पियनशिप में रविवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। जिसमें इलाहाबाद वेटरन ने कानपुर वेटरन को छह विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। अब 25 जनवरी को होने वाले फाइनल मैच में उनका सामना बरेली इलेवन के साथ होगा। रविवार को किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मैदान पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में टॉस जीतकर कानपुर वेटरन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 135 रन बनाए। टीम की ओर से जय वालेचा ने 59 रन, गोपाल सिंह ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में सैफ अहमद ने चार, सुशील ओझा, राकेश मिश्रा ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी इलाहाबाद वेटरन ने 19.2 ओवर में चार विकेट पर 139 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से इमरोज अली ने 44 रन, बलराम याद...